Cloth Donation Drive

रीयुज, रिसायकल, रीड्युस के सिद्धांतों पर केंद्रित क्लॉथ डोनेशन प्रोग्राम..!

पर्यावरण संरक्षण और गरीब-वंचित समुदायों को मदद करने के लिए समर्पित संगठन, असोसिएशन फॉर सोशल हार्मनी अँड ॲक्शन (आशा) द्वारा आयोजित एक सार्थक पहल में भाग लेने के लिए हम आपको आमंत्रित करते हैं। कपड़ा दान कार्यक्रम, जो रीयुज, रिसायकल, रीड्युस के सिद्धांतों पर आधारित है।

यह कार्यक्रम निवासियों के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए, एक हरित भविष्य में योगदान करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।


जैसे कि आप जनते है, कपड़ा उद्योग का पर्यावरण पर बडा दूषप्रभाव पड़ता है। इस्तेमाल किए गए, पुराने कपड़ों को दान देकर, हम रीयुज, रिसायकल, रीड्युस के माध्यमसे दूषप्रभाव कम कर सकते हैं।
रीयुज : नए कपड़ों का निर्माण, प्रदूषण और संसाधनों की खपत का एक महत्वपूर्ण कारण है। इस्तेमाल किए गए, पुराने कपड़ों का दान करने से कपड़ों का फिरसे इस्तमाल किया जाता है। इस कारण कपड़ों को जीवनकाल बढ़ जाता है। नए उत्पादन की आवश्यकता कम होती है। इससे प्रदूषण और संसाधनों का इस्तमाल कम होता है।
रिसायकल : जिन कपड़ों का पुनःउपयोग या इस्तेमाल करना संभाव नही है। उन्हे पुनर्चक्रित यानी रीसाइक्लिंग के लिये दिया जाता है। पर्यावरण पर बोझ डाले बिना आवश्यक वस्तुओं का निर्माण किया जाता हैं।
रीड्युस : पुराने कपड़ों का जरुरतमंदो द्वारा फिरसे इस्तमाल करनेसे और रीसाइक्लिंग के द्वारा पुराने कपड़ों को, रीड्युस किया जा सकता हैं, इससे पर्यावरण को हानी से बचाया जा सकता है।

आप कैसे मदद कर सकते हो:
इस कार्यक्रम में भाग लेना आसान है! आपको इस्तेमाल किए गए, पुराने साफसुतरे कपड़ों को डोनेट करना है।

  • शर्ट, पैंट, टी-शर्ट, जींस, शॉर्ट्स, साड़ी 
  • बच्चों के कपड़े और महिलाओं के कपड़े
  • जैकेट, स्वेटर  कंबल, और चादरें (अच्छी स्थिति में)

इस क्लॉथ डोनेशन प्रोग्राम के माध्यम से, हम पर्यावरण संरक्षण और वंचित लोगो की कपडो की जरुरुत पुरी कर सकते हैं। इस कार्य से न केवल समाज को लाभ होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी आपका योगदान मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए, आप आशा की हेल्पलाइन 8669988811 पर संपर्क कर सकते हैं।
धन्यवाद….

Scroll to Top